फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying Squad team raided

सीएम उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad team raided
सरकारी फीस भरे बिना अवैध रूप से चलने वाले दो शराब के ठेकों पर सीएम उड़नदस्ते की टीम ने छापामारी की, जहां से शराब बेचने में दो आरोपियों को काबू किया गया। साथ ही 222 बोतल शराब बरामद की।
विज्ञापन

इंद्री क्षेत्र में लंबे समय से सरकारी फीस भरे बिना दो शराब के ठेके चल रहे थे, जो सरकार को चूना लगा रहे थे। इन दोनों शराब के ठेकों पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने इन दोनों जगहों पर छापा मारा और फिर आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। टीम पहले इंद्री अनाज मंडी के गेट नंबर 4 पर चले रहे शराब के ठेके पर पहुंची। वहां कारिंदे जगतपाल निवासी यूपी को पकड़ लिया। उसके पास शराब ठेका चलाने के लिए कोई अनुमति नहीं थी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के पास से 201 बोतल देसी शराब की बरामद की गई। इसके बाद दूसरे मामले में पुलिस ने गांव नौरता में चल रहे शराब ठेके पर छापा मारा। वहां पर कारिंदे राजेश को काबू किया। वहां से 21 बोतल देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed