फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children will learn maths and science tricks, science clubs will be formed in 50 schools

बच्चे सीखेंगे गणित और विज्ञान के गुर, 50 स्कूलों में बनेंगे विज्ञान क्लब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Children will learn maths and science tricks, science clubs will be formed in 50 schools
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बच्चों की गणित व विज्ञान में रुचि बढ़ाने को शिक्षा विभाग जिले के स्कूलों में भारतीय मानक ब्यूरो साइंस क्लब स्थापित करेगा। क्लब को ज्वॉइन करने वाले केवल वही स्कूल चयनित किए जाएंगे, जिन स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं में मेडिकल व नॉन मेडिकल संकाय है।
अब विभाग प्रत्येक खंड में कम से कम 8-8 स्कूलों को चयनित करेगा। प्रत्येक स्कूल में न्यूनतम 15 और अधिकतम 45 बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसको लेकर खंड स्तर पर बीआरपी साइंस व गणित विषय के शिक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसको लेकर विभाग की तरफ से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जिन स्कूलों में मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय है और बच्चों की संख्या भी अच्छी है। ऐसे स्कूल 23 जुलाई तक जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं। इसके बाद साइंस क्लब स्थापित करने को लेकर 25 जुलाई को सभी जिलों से एकत्रित डाटा मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में तीन गतिविधियां जरूरी
प्रत्येक क्लब के लिए विभाग की तरफ से विभिन्न प्रकार की गणित व साइंस विषय पर आधारित गतिविधियां कराने के लिए 10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इस राशि से प्रत्येक क्लब को साल में तीन गतिविधियां करनी होंगी। इसमें विज्ञान और गणित को कैसे आसानी से समझें, विद्यार्थी इन दोनों विषयों को क्यों पढ़ें, यह भी बताया जाएगा।

किन खर्चों के लिए भेजी जाएगी राशि
काम खर्च (रुपये में)
चाय-नाश्ता 3000
पोस्टर 2000
स्टेशनरी 2000
ट्रॉफी 3000
कुल 10000
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जिले में 50 स्कूलों में साइंस क्लब स्थापित करेगा। जिन स्कूलों में मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय हैं और बच्चों की संख्या भी अच्छी है। ऐसे स्कूल 23 जुलाई तक जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में अपने दस्तावेज जरूर जमा कराएं।
- चंद्रमोहन, एपीसी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed