{"_id":"650a10e903952629d807373e","slug":"chetna-got-medal-in-aero-modeling-nidhi-got-medal-in-static-model-karnal-news-c-18-knl1008-222731-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एयरो मॉडलिंग में चेतना, स्टेटिक मॉडल में निधि को मिला पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एयरो मॉडलिंग में चेतना, स्टेटिक मॉडल में निधि को मिला पदक
विज्ञापन
- एनसीसी ग्रुप अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसके वैद ने कैडेटों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चिरंजी लाल शर्मा महाविद्यालय में पीवीएससी-2023 पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय का पुरस्कार वितरण समारोह नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की ओर से आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसके वैद पहुंचे। एनसीसी अंबाला ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर एसके वैद ने एनसीसी एयर विंग ऑफिस, उसकी कार्य प्रणाली और कैडेटों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा व कैडेटों की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय में पौधरोपण किया और मेरा देश मेरी माटी अभियान में भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में पुरस्कार दो श्रेणियों में वितरित किए गए। पहला व्यक्तिगत पदक और दूसरा आईजीसी ट्रॉफियां। एयरो मॉडलिंग में व्यक्तिगत पदक कैडेट चेतना शर्मा व कैडेट स्टेटिक मॉडल में नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन करनाल की निधि, नंबर-1 चंडीगढ़ की कैडेट ईशा राणा और खुशबू, कंट्रोल लाइन में नंबर-2 हरियाणा करनाल के कैडेट गोविंद और कैडेट ओंकार। आरसी मॉडल में कैडेट-4 पंजाब लुधियाना से पंचम जय सिंह और नंबर-2 अमृतसर पंजाब से कैडेट सिमरन प्रीत कौर ने प्वाइंट 22 फायरिंग में पदक जीते।
एक हरियाणा हिसार से कैडेट तुषार बंसल और कैडेट जाह्न्वी यादव ने स्किट शूटिंग में पदक जीते। नंबर-2 हरियाणा करनाल की कैडेट हिमांशी ने बेस्ट इन फ्लाइंग का पदक जीता। ओवर ऑल रोहतक ग्रुप प्रथम रहा। ग्रुप कमांडर ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, एएनओ नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की देखरेख में कैडेटों ने कार्यक्रम के संचालन के लिए मेहनत की।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी के साथ ग्रुप कैप्टन डीजी नायर, कमांडिंग ऑफिसर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, जेडब्ल्यूओ डीके सिंह ने ब्रिगेडियर एसके वैद की समारोह में अगवानी की। पीवीएससी-2023 पुरस्कार समारोह में नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की कैडेट समृद्धि ने मंच संचालन किया। इस दौरे में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए और ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप जाने वाले 42 कैडेट्स भी शामिल हुए। अब ये चयनित कैडेट्स 23 सितंबर से चार अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वायु सेना कैंप में भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं इस एआईवीएससी टीम का नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल कंटिंजेंट इंचार्ज के रूप में करेंगे।
एकता व अनुशासन की सीख दे गए ब्रिगेडियर
एनसीसी ग्रुप अंबाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसके वैद ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कैडेटों व अन्य अधिकारियों को एकता व अनुशासन की सीख दी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को आगे बढ़कर एकता व अनुशासन के साथ अपना जीवन जीना चाहिए और प्रतिदिन देश की तरक्की के लिए कार्य करते रहना चाहिए।