फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 30 lakh in the name of sending it to America

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 30 lakh in the name of sending it to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में वार्ड नंबर 11 निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपने बेटे जगमीत और भाई प्रकट सिंह को अमेरिका भेजना चाहती थी। इस बारे में उसकी एजेंट नरेंद्र कुमार व उसके भाई सोनू निवासी असंध से बात हुई। उन्होंने 70 लाख रुपये मांगे।

उन्होंने नरेंद्र के खाते में 20 लाख रुपये डलवा दिए। उन्होंने 10 हजार रुपये आरोपी की पत्नी और माता को दिए थे। फरवरी तक आरोपी ने 30 लाख रुपये उनसे ले लिए। आरोपियों ने न तो उसके बेटे को और न ही उसके भाई को विदेश भेजा। 2021 से अभी तक आरोपी उन्हें टरका रहा था। अब दोनों आरोपी अमेरिका चले गए हैं। उन्होंने अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed