फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   changed picture of 10 pilgrimages of the district

जिले के 10 तीर्थों की बदलेगी तस्वीर, महाशिवरात्रि पर्व पर आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
changed picture of 10 pilgrimages of the district
जिले के 10 तीर्थों की तस्वीर बदलेगी। यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन कार्यों की शुरूआत सीएम मनोहर लाल करेंगे। शुक्रवार को अपने करनाल दौरे पर सीएम करीब 13.26 करोड़ रुपये से 12 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद पंचायत भवन से 1.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई नीलोखेड़ी विधानसभा की दो सड़कों का उद्घाटन और तीर्थों से संबंधित 10 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन पर करीब 11.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये सभी तीर्थ नीलोखेड़ी और असंध विधानसभा में आते हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री करीब दोपहर 2 बजे नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया में स्थित भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना भी करेंगे।
विज्ञापन

इन दो कार्यों का होगा उद्घाटन-
-49.79 लाख रुपये से बनी नीलोखेड़ी विधानसभा के गांव पधाना से गांगर की सड़क।
-1.22 करोड़ रुपये की लागत से संडीर से पधाना की सड़क।
इन 10 कार्यों का होगा शिलान्यास-
-नीलोखेड़ी विधानसभा-
-55.90 लाख रुपये से गांव बस्तली के महर्षि वेदव्यास तीर्थ पर स्वागत गेट, महिमा पट, महिला घाट, शेड, बैंच, नहाने की सीढ़ियां व शौचालय का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-89.89 लाख रुपये से गांव बहलोलपुर के गुरु पराशर तीर्थ पर महिमा पट, चारदीवारी, नहाने की सीढ़ियां, नजदीक का रास्ता और भूमि समतल करने का कार्य।
-1.54 करोड़ रुपये से गांव डाचर के दक्षेश्वर तीर्थ पर टाइलें, नहाने की सीढ़ियां, पाइपलाइन व वेस्ट वाटर निकालने का कार्य, सामुदायिक केंद्र में शौचालय, चारदीवारी के निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

-1.74 करोड़ से गांव गुनियाना में त्रिगुनियानानंद तीर्थ के सरोवर पर विकास करवाया जाएगा। यहां नहाने की सीढ़ियां, शौचालय, महिला घाट, हवन कुंड, वेस्ट वाटर के लिए पाइपलाइन और बहुउद्देशीय हॉल, आरसीसी बैंच व महिमा पट बनाया जाएगा।
-1.35 करोड़ रुपये से गांव सग्गा के बिम्लेश्वर तीर्थ पर महिमा घाट, चेंजिंग रूम, पार्किंग, शौचालय आदि का निर्माण करवाया जाएगा।
असंध विधानसभा-
-1.10 करोड़ रुपये से गांव चोरकारसा में सामुदायिक केंद्र, बाबा केसर बान डेरा पर महिला घाट, गाय घाट व चारदीवारी का निर्माण होगा।
-1.22 करोड़ रुपये से जबाला के जम्बू नाथ तीर्थ पर महिला एवं पुरुष स्नान घाट, गाय घाट, सामुदायिक केंद्र व चारदीवारी बनाई जाएगी।
-77.80 लाख रुपये से गांव कुरलन के जयश्री कोटि तीर्थ पर रास्ता, बहुउद्देशीय हॉल, महिला घाट, स्नान घाट, शौचालय बनाया जाएगा।
-83.65 लाख रुपये से गांव फफड़ाना के दादा फलगू ऋषि तीर्थ पर सामुदायिक केंद्र में मुख्य द्वार, चारदीवारी, पार्क कुंड, महिमा पट, डिपोजल वाटर पंप व रास्ता बनाया जाएगा।

-1.84 करोड़ रुपये से गांव उपलाना के सहस्र तीर्थ पर चारदीवारी, घाट और मोचन तीर्थ पर रास्ता बनेगा।
जिन कार्यों का शिलान्यास होना है, उनका निर्माण कार्य पंचायतीराज विभाग द्वारा किया जाएगा। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed