{"_id":"677d926c9c219414990a1af1","slug":"chance-of-rain-after-three-days-karnal-news-c-18-knl1008-555752-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दिन बाद बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दिन बाद बारिश की संभावना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह से हल्के कोहरे के बीच बादल छाए रहे। जिसके कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंचीं। परिणाम ये हुआ कि अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई।
ठिठुरन बढ़ गई। जिसका असर बाजार पर भी दिखा। कड़ाके की सर्दी के कारण बाजार में रोजमर्रा की अपेक्षा रौनक कम दिखी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कुछ समय तक मौसम खुश्क रह सकता है, लेकिन 10 जनवरी की रात्रि से हवाओं में बदलाव के बाद 11 व 12 जनवरी को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मंगलवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। सुबह को हल्का कोहरा छाया लेकिन आसमान पर बादलों का डेरा भी हो गया। ये बादल दिनभर छाए रहे, जिसके कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकी। परिणाम ये रहा कि तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 20.0 था। मंगलवार का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार की रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है।
कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है लेकिन एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव हो सकता है, उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में 11 व 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बन रही है लेकिन 13 जनवरी से मौसम सर्द संभावित है। संबंधित खबर पेज-3ा