{"_id":"665a6273167f6d014a044ea7","slug":"chaduni-reached-to-support-the-villagers-movement-karnal-news-c-18-1-knl1004-401714-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीणों के आंदोलन में समर्थन को पहुंचे चढ़ूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीणों के आंदोलन में समर्थन को पहुंचे चढ़ूनी
Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। स्थानीय लोग अंबाला-शामली हाइवे पर प्रवेश मार्ग (एंट्री कट) की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी धरनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि हाइवे पर एंट्री कट की मांग को लेकर दर्जनों गांव के ग्रामीण पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं । नेता और प्रशासनिक अधिकारी चुनाव में व्यस्त थे। अब मतगणना की तैयारियों में जुटे हैं। फिलहाल प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। शुक्रवार को धरने पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अंबाला शामली हाइवे से क्षेत्र के काफी गांव लगते हैं, लेकिन हाइवे पर कोई एंट्री कट नहीं है।
ऐसे में ग्रामीणों को उत्तरप्रदेश व अंबाला जाने के लिए काफी मशक्कत के सामना करना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि हाइवे पर एंट्री कट का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर मंजीत लालर, राजिंद्र कुमार, अमरीक सिंह, जसबीर सिंह और धनपत मोर आदि मौजूद रहे।