फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Centenarians accepted the right to vote while disabled people called it pride.

Karnal News: मताधिकार को शतायु ने मान तो दिव्यांगों ने बताया शान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Centenarians accepted the right to vote while disabled people called it pride.
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। चुनाव लोकतंत्र का ऐसा महापर्व है जो पांच वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस त्योहार में सभी मतदाताओं की वोट रूपी आहुतियां जरूरी है। इस बार नगर पार्षद के चुनाव के लिए करनाल नगर निगम क्षेत्र में 265 बूथ बनाए गए। इन बूथों पर दिव्यांग, शतायु, नए वोटरों, विदेश से आए हुए लोगों ने भी मतदान किया।
शतायु वोटरों ने मताधिकार को अपना मान बताया तो दिव्यांग ने शान। उनका कहना था कि हर व्यक्ति को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी जरूर देनी चाहिए। शहर के विकास के लिए निर्भय व निष्पक्ष होकर मतदान जरूरी है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किया गया प्रलोभन पांच साल तक गले की फांस बन जाता है। लोकसभा, विधानसभा या पार्षद कोई भी चुनाव हो मतदान जरूरी है। समाज हित में किया गया एक-एक वोट विकास की नई पटकथा लिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हील चेयर पर पहुंचकर किया मतदान : शिव कॉलोनी के शिव पब्लिक स्कूल में वोट के लिए आए 40 वर्षीय दिव्यांग वोटर काला ने बताया कि वह दिव्यांग होने के बावजूद हर बार लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी के लिए आता हूं। व्हील चेयर पर लोगों की मदद से मतदान के लिए आता हूं। निष्पक्ष होकर मतदान करता हूं।
वोट की मह्ता को समझना होगा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में व्हील चेयर पर पहुंचे दिव्यांग वोटर सुरेश ने बताया कि वोट की महत्ता चुनाव के दौरान मतदान करने पर ही है। अज्ञानता व मजबूरी के कारण अपना वोट खराब करना ठीक नहीं है। जब वह दिव्यांग होते हुए भी बूथ पर पहुंच सकता है तो अन्य क्यों नहीं।

सभी चुनावों में किया मतदान : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के बूथ पर वोट के लिए पहुंचीं 88 वर्षीय प्यार कौर ने बताया कि उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह मानती हैं कि किसी भी क्षेत्र की पूर्ण नागरिकता तभी मानी जाती है, जब आप क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करें। अभी तक जितने चुनाव सामने आए हैं, सभी में मतदान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed