{"_id":"67a7c160a3446f4e4a033014","slug":"celebrated-delhi-victory-with-fireworks-karnal-news-c-18-knl1008-577115-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आतिशबाजी कर मनाया दिल्ली जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आतिशबाजी कर मनाया दिल्ली जीत का जश्न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। भाजपा की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर व ढोल की थाप पर नाच कर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास जताया है। इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश मल्होत्रा, पार्षद नरेश गाबा ने विचार रखे। पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, पार्षद नरेश गाबा, पूर्व पार्षद आत्मप्रकाश, रामकुमार गुप्ता, पवन कामरा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने जीत पर किया जय श्री राम का जयघोष
जुंडला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जैसे ही भाजपा बहुमत की ओर बढ़ी हरियाणा में भी जश्न शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुंडला में एकत्रित होकर जय श्री राम का जयघोष करते हुए लड्डू बांटकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए जीत का जन मनाया। भाजपा नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक प्रवीण नरवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने न्याय करते हुए आप पार्टी को सत्ता से बेदखल कर भाजपा को सत्ता सौंपने का कार्य किया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमारी, सतपाल जैन, प्रेम कांबोज, सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल, बिल्ला राणा औंगद, बबलू जुंडला मौजूद रहे। संवाद