{"_id":"66f35b1ff50eace283061549","slug":"case-against-the-accused-of-fraud-on-the-orders-of-dgp-karnal-news-c-18-knl1008-483101-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीजीपी के आदेश पर ठगी के आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीजीपी के आदेश पर ठगी के आरोपियों पर केस
विज्ञापन
करनाल। एक महिला ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-32 थाने में शिकायत दी लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर महिला ने डीजीपी को शिकायत की। इसके बाद उसकी शिकायत पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं, महिला ने उस समय के पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। डीजीपी को दी शिकायत में मंगलपुर निवासी डिम्पल ने बताया कि आरोपी रजनीश, देव शर्मा व सुनील दत्त के खिलाफ एक शिकायत एसएचओ थाना सेक्टर-32 करनाल व अन्य उच्च अधिकारियों को दी थी। जिसमें आरोपी रजनीश, देव शर्मा व सुनील दत्त ने उसके पति को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसके पति को विदेश में बंधक बनाकर रखा और रुपये मांगे गए। व पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह शिकायत 11 मार्च 2024 को दी गई। इस शिकायत को दिए चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है मगर थाना सेक्टर-32 करनाल ने इस शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया न ही उसके रुपये वापस दिलाए। बल्कि आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उसके पति को विदेश में मरवाने की धमकी दे रहे हैं।
इसके बाद उसने शिकायत की आरटीआई लगाई तो डीएसपी की ओर से 14 जून को जवाब दिया गया, जिसमें बताया कि एसएचओ ने रिपोर्ट में लिखा है कि शिकायतकर्ता डिम्पल रानी को जांच में शामिल किया गया। जो जानबूझकर अपना कथन अंकित नहीं करवाती व बार-बार शिकायत देने की आदी है। इसकी शिकायत को दफ्तर दाखिल किया जाए।