फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against the accused chemist after the death of the woman by injection

इंजेक्शन से महिला की मौत के बाद आरोपी केमिस्ट के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Case against the accused chemist after the death of the woman by injection
गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि गांव बीबीपुर निवासी 40 वर्षीय नीलम को पिछले तीन-चार दिनों से हल्का बुखार आ रहा था। इससे पहले दो दिन तो उसने अपने गांव से ही दवाई ली, लेकिन आराम न आने पर शुक्रवार को वह अपने बेटे के साथ पास के गांव संहोगी में केमिस्ट के पास दवाई लेने गई। परिजनों का आरोप है कि दवाई के साथ जैसे ही केमिस्ट ने उसे इंजेक्शन लगाया, तभी उसकी हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग और सांस आने में दिक्कत हो गई। हालत को बिगड़ता देख उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने केमिस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

महिला को जब शुक्रवार शाम को करनाल के सिविल अस्पताल में लाया गया तो केमिस्ट भी साथ था, जैसे ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया और परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो केमिस्ट मौका देखकर फरार हो गया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम आई। सिविल लाइन थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर केमिस्ट पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed