फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car rider absconded after hitting, child kept suffering, died in hospital

Karnal News: कार सवार टक्कर मारकर हुए फरार, तड़पता रहा बच्चा, अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Car rider absconded after hitting, child kept suffering, died in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शनि मंदिर के पास अज्ञात कार चालक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद एक 12 वर्षीय बच्चा शनि मंदिर के सामने सड़क पार कर रहा था तभी दिल्ली की ओर से आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार में सवार लोग नीचे उतरे लेकिन बच्चे की हालत देखकर फरार हो गए और घायल बच्चा वहां तड़पता रहा।
बाद में वहां पहुंचे एक ऑटो चालक व उसमें सवार युवतियों ने घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान बिहार निवासी बिजेंद्र यादव के पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी हाउस में भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोग देखते रहे तमाशा, समय पर नहीं कराया भर्ती
ऑटो चालक सोनू ने बताया कि एक 12 वर्षीय बच्चा घायल अवस्था में सड़क पर तड़प रहा था। काफी लोग मौके पर खड़े थे और वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि सही समय पर बच्चे को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि मंदिर के पास एक अज्ञात कार चालक ने एक युवक को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। जिसकी मौत ही हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बहादुर सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed