फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buying land for business and housing in the city will be expensive

Karnal News: शहर में कारोबार और आशियाने के लिए जमीन खरीदना होगा महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Buying land for business and housing in the city will be expensive
कुशाग्र मिश्रा
विज्ञापन

करनाल। एक अप्रैल से करनाल शहर में कारोबार और घर के लिए जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि कलेक्टर रेट करीब दो सौ गुना तक बढ़ाया गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्तावित कलेक्टर रेट ही लागू होंगे। ऐसे में कारोबार शुरू करने और मकान बनाने के लिए जमीन लेना लोगों की पहुंच से दूर होने वाला है।
करनाल शहर में ऐसे 32 क्षेत्र हैं, जिनमें प्रस्तावित कलेक्टर रेट 100 फीसदी या इससे अधिक है। बेतहाशा बढ़ोतरी लोगों को परेशान कर सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र की बात करें तो वर्ष 2022 की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आईटीआई चौक से टीकरी कैलाश रोड की जमीन पर की गई है। इस क्षेत्र की जमीन के कलेक्टर रेट 191.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। आवासीय क्षेत्र की बात करें तो महिला आश्रम एवं हुडा सेक्टर बस स्टैंड के पीछे के क्षेत्र में सबसे अधिक 169.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उपायुक्त अनीश यादव के मुताबिक प्रस्तावित कलेक्टर रेट निर्धारित करने से पहले नागरिकों से आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रेट का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन



- इन व्यवसायिक क्षेत्रों में की गई 100 से 192 प्रतिशत की बढ़ोतरी
क्षेत्र 2022 2023 बढ़ोतरी
1. आईटीआई चौक से टीकरी कैलाश रोड 12000 35000 191.67
2. सेक्टर तीन औद्योगिक क्षेत्र 14000 35000 150
3. बागपती कॉलोनी गांव कैलाश 15000 35000 133.33
4. मॉडल टाउन 55000 125000 127.27 5. बसंत विहार कैलाश एवं मुकरमपुर 16000 35000 118.75
विज्ञापन
विज्ञापन


6. लोढ़ा गाम अल्फा सिटी करनाल 16000 35000 118.75
7. संजय काॅलोनी बजीदा रोड 16000 35000 118.75

8. चांद सराय मटक माजरी, कृषि नगर श्मशान 16100 35000 117.39
9. कर्म सिंह कॉलोनी 37000 80000 116.22
10. शालीमार कॉलोनी, भीम नगर, 17000 35000 105.8
चंबा कॉलोनी, पालन नगर,
गडरिया मोहल्ला, एमआईटीसी से
खुगर मिल तक
11. सिविल लाइंस में शक्ति कॉलोनी, 40000 80000 100
सुभाष काॅलोनी, जवाहर नगर,
विक्रम मार्ग, इंदिरा नगर,
चौधरी हाउस कॉलोनी
12.सेक्टर-4, 5, हाउसिंग बोर्ड 25000 50000 100

इन आवासीय क्षेत्रों में की गई 100 से 169.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी
1. महिला आश्रम एवं हुडा सेक्टर बस स्टैंड के पीछे 13000 35000 169.23
2. शिव कॉलोनी मेन कैथल रोड के दोनों तरफ 11000 23000 109.09
3. सेक्टर 32 33 22000 45000 104.55

4. अल्फा सिटी 17000 34000 100
5. विकास नगर फूसगढ़ रोड 8000 16000 100
6. संजय काॅलोनी बजीदा रोड 6000 12000 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed