{"_id":"5f4eabcb8ebc3e527c06a684","slug":"bus-service-started-on-samali-root-karnal-news-knl42691697","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल-शामली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू, हर घंटे काउंटर पर बस उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल-शामली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू, हर घंटे काउंटर पर बस उपलब्ध
विज्ञापन
करनाल डिपो ने सोमवार से अंतर्राज्यीय मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी है। प्रथम चरण में करनाल-शामली मार्ग पर बस चलाई गई है। इस मार्ग पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक हर घंटे काउंटर पर बस उपलब्ध होगी। फिलहाल तीन बजे के बाद बस नहीं जाएगी। प्रत्येक बस शामली का चक्कर लगाकर लौटेगी। 22 मार्च से कोरोना के चलते लॉकडाउन लगते ही बस सेवाएं बंद कर दी थी। उसके बाद अंतर-जिला बस परिवहन सुविधा बहाल की गई। करनाल डिपो से शामली मार्ग के लिए 11 मान्य परमिट हैं। दूसरी ओर करनाल से पंचकूला व दिल्ली की तरफ कुंडली बार्डर तक बस सेवाएं जारी हैं। जिले में असंध मार्ग, कैथल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, निसिंग, ढांड, गढ़ीबीरबल सहित अन्य ग्रामीण मार्गों पर बसें चल रही हैं।
डीआई रविशंकर का कहना है कि अभी यूपी के लिए बसें चालू की हैं। अन्य किसी राज्य के लिए अभी डिपो की बस सेवा शुरू नहीं हुई। बस स्टैंड पर आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं कुछ यात्री बिना मास्क अड्डा परिसर में घूमते दिखाई दिए। कुछ यात्री पुलिस चौकी के सामने ही फुटपाथ पर बैठकर बिना मास्क समय बिताते नजर आए। पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ी तो मौके से खिसक गए।
तापमान अधिक मिलने पर यात्रा की अनुमति नहीं
स्टेशन अधीक्षक साहब सिंह का कहना है कि अधिक तापमान होने की स्थिति में यात्री को बस मेें सवार नहीं होने दिया जाएगा। अड्डा परिसर में बिना मास्क आने पर 500 रुपये जुर्माना है। सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए कर्मचारी लगातार निगरानी करते हैं।