फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burglary in smart meter also, 1653 electricity thieves caught in seven months

स्मार्ट मीटर में भी सेंधमारी, सात माह में 1653 बिजली चोर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Burglary in smart meter also, 1653 electricity thieves caught in seven months
संजू कुमार
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भी बिजली चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं, क्योंकि बिजली चोर भी हाइटेक हो गए हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर का भी तोड़ निकाल लिया है। ये स्मार्ट मीटर को पूरा खोल देते हैं और तार डालने के बाद मीटर को उसी तरीके से बंद कर देते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये मीटर को इस तरीके से खोलते हैं कि सील तक नहीं टूटती। इसके अलावा ट्रांसफार्मर से भी बिजली चोरी की जा रही है। ऐसे लोग बिजली निगम की टीम की चेकिंग के दौरान पकड़े गए हैं।

पिछले सात महीनों में करीब 1653 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। रोजाना सात बिजली चोरी के केस मिले। इन पर 5.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन 1653 लोगों से 4.87 करोड़ की रिकवरी की गई।
विज्ञापन

कैसे करते हैं बिजली चोरी
- स्मार्ट मीटर को इस तरह खोलते हैं ताकि सील न टूटे
- मीटर की रीडिंग को कर देते हैं पीछे
- अलग से डालते हैं तार जिससे मीटर स्विच के ऑन-ऑफ पर चलता है
- ट्रांसफार्मर पर तार डालकर ले लेते हैं फेस
-------------
बिजली विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज चोरी के मामले
डिवीजन सिटी करनाल
सब डिवीजन मीटर चेक लगाया जुर्माना बकाया के साथ रिकवरी एफआईआर
मॉडल-टाउन 149 8.50 लाख 10.10 लाख 34
नेवल 654 31.76 लाख 34.00 लाख 132
सिटी 236 3.77 लाख 1.98 लाख 11
अर्बन स्टेट 315 21.09 9.04 49
मेरठ रोड 449 23.42 19.77 94
रामनगर 548 31.48 31.01 149
---------
जे-1 करनाल
नीलोखेड़ी 264 14.17 लाख 14.90 37
तरावड़ी 581 30.39 8.14 72
इंद्री 385 47.59 49.79 69
गढ़ी बीरबल 431 5.44 5.27 20
अमीन 262 25.88 4.05 82
भादसो 365 2.30 0.06 15
सिटी घरौंडा 493 33.84 50.11 119
ग्रामीण घरौंडा 387 50.87 18.46 93
जुंडला 409 52.72 46.06 108
मुनक 355 33.04 25.67 81
-----------
असंध
असंध-1 1401 56.55 61.45 190
असंध-2 928 34.98 60.38 107
निसिंग 1293 65.18 37.62 185
कुल 9905 5.72 करोड 4.87 करोड 1653
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed