फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bullet was fired to demand exortion

जूता फैक्ट्ररी मालिक पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
bullet was fired to demand exortion
सदर बाजार वकीलपुरा निवासी जूते की फैक्ट्री के मालिक के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस की सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उन्होंने जूते की फैक्ट्री के मालिक विकास से फिरौती मांगी थी। फिरौती ना देने के कारण ही उन्होंने उसके घर पर फायरिंग की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में फरार एक अन्य आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि पांच अगस्त को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने विकास निवासी वकील पुरा सदर बाजार करनाल के मकान पर फायर किये थे। इस मामले में विकास के बयान पर 6 अगस्त को थाना शहर करनाल में मामला दर्ज कर लिया गया था। एसपी सुरेंदर सिंह ने मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी थी। इस पर जांच के लिए सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 21 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी देवेंद्र उर्फ गोली निवासी सुखदेव कालोनी रामनगर करनाल को रेलवे ओवरब्रिज कैथल रोड करनाल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को 22 अगस्त को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था और उसका दूसरा साथी दिनेश निवासी दयानंद कालोनी मॉडल टाउन करनाल भी हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। दोनों की जेल में दोस्ती हो गई। मैं जमानत पर बाहर आ गया और कुछ दिन बाद आरोपी दिनेश भी पैरोल पर जेल से बाहर आ गया। हमने पैसों की तंगी के कारण विकास जो कि सदर बाजार करनाल में जूतों की फैक्ट्ररी चलाता है, उससे 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बनाया, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया, जिस कारण हमने उसे जान से मारने की ठानी। फरार आरोपी दिनेश के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed