फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bullet fired in during practice at Madhuban

पिस्टल के चैंबर में गोली भूल गया पुलिस कर्मचारी, रामनगर थाना प्रभारी के पांव में लगी गोली

Sun, 15 Dec 2019 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
bullet fired in during practice at Madhuban
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के फायरिंग रेंज सेक्शन में अभ्यास के दौरान एक पुलिस कर्मचारी से राम नगर थाना प्रभारी मनीष के पांव में गोली लग गई। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी, सिविल लाइन, सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह, संजीव गौर, बलजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंचे। हालांकि अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


चैंबर में बुलेट है भूल गया था पुलिस कर्मचारी
शनिवार को करनाल जिला के करीब 220 एनजीओ और इंस्पेक्टर मधुबन पुलिस अकादमी में स्थित फायरिंग रेंज में सालाना अभ्यास के लिए आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान किसी पुलिस कर्मी की पिस्टल की मैगजीन निकाल ली लेकिन वह यह भूल गया कि पिस्टल के चैंबर में बुलेट है।

विज्ञापन

 

जैसे ही उसने पिस्टल पकड़े हुए हाथ को नीचे किया तो पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली जमीन में लगकर साथ खड़े रामनगर थाना प्रभारी मनीष के दाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही थाना प्रभारी जमीन पर गिर गया और वहां अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में थाना प्रभारी को शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास में दिखाई दी कड़ी लापरवाही
इस हादसे से यह साबित हो गया है कि अभ्यास के दौरान कड़ी लापरवाही बरती गई है। ऐसे में यह गोली किसी पांच की जगह और कहीं भी लग सकती है। हालांकि पुलिस ने उस कर्मचारी का नाम ओपन नहीं किया है जिससे यह गोली चली थी।


 

मधुबन पुलिस अकादमी के फायरिंग सेक्शन रेंज में अभ्यास के दौरान इत्तेफाकन एसएचओ के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में एसएचओ मनीष को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत अभी ठीक है। -तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed