{"_id":"67c2178ef8df8b9c2c040a8f","slug":"brother-in-law-accused-of-fraud-of-rs-14-lakh-karnal-news-c-18-1-knl1004-592327-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जीजा-साले पर 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जीजा-साले पर 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर जीजा-साले की ओर से 14 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एडवांस लेने के बाद प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर करीब एक साल तक चक्कर कटवाए, बाद में फर्जी वीजा और टिकटें थमा दीं। मूनक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
एसपी को दी शिकायत में बेगमपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि जनवरी 2024 में उनके मौसी के बेटे की शादी फतेहपुर कैथल में हुई थी। शादी समारोह में उनकी मुलाकात जसप्रीत सिंह से हुई थी, जोकि विदेश भेजने का काम करता है और ऑफिस ईसीसी ग्लोबर ब्रांच चंडीगढ़ में है।
इसके बाद वे उनके कार्यालय में मिलने गए, जहां आरोपी ने बताया कि वे और उसका जीजा कालका निवासी विजय पाल भी मिलकर काम करते हैं। कनाडा का वीजा लगवाने और भेजने के लिए 14 लाख रुपये में बात तय हुई। अप्रैल 2024 में फाइल दिल्ली से लगवाने के नाम पर जसप्रीत के जीजा विजय पाल उनके घर आए और दो लाख रुपये ले गए। इसके अतिरिक्त करीब 9.46 लाख रुपये ऑनलाइन दिए।
विज्ञापन
जुलाई 2024 को उन्हें वीएफएस ग्लोबल एलांटे मॉल कार्यालय चंडीगढ़ में बॉयोमेट्रिक के लिए बुलाया और तब भी 2.50 लाख रुपये लिए। करीब दो माह बाद उनके व्हाट्सएप पर पीपीआर लेटर भेजते हुए आरोपियों ने कहा कि वीजा लगने के लिए गया हुआ है और एक माह में काम हो जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर को आरोपी ने उन्हें नकली वीजा थमा दिया और बकाया राशि भी ले ली। इसके बाद एयर कनाडा की फ्लाइट टिकट बुक करके दी।