फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Bribery scandal: Disclosure of assets worth ten crores with DTP

करनाल रिश्वत कांड: डीटीपी के पास दस करोड़ की संपत्ति का खुलासा, रिश्वत के रुपयों से खरीदी कार बरामद

Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
सार

18 मार्च को विजिलेंस ने डीटीपी को तीसरी बार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। 23 मार्च को डीटीपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Karnal Bribery scandal: Disclosure of assets worth ten crores with DTP
आरोपी डीटीपी को कोर्ट में पेश कर लेकर जाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो )

विस्तार

हरियाणा के करनाल रिश्वत कांड में रिमांड के दौरान डीटीपी विक्रम के पास करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। वहीं एक कार भी बरामद की गई है जो कि आरोपी ने रिश्वत के रुपयों से खरीदी थी। यह खुलासा हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया है। डीटीपी विक्रम पांच दिन के रिमांड पर था। हालांकि इससे कई गुना संपत्ति होने की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि जिस दिन डीटीपी विक्रम पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था उसी दिन विजिलेंस की टीम ने आरोपी से 78.64 लाख रुपये उसके घर से बरामद किए थे।

विज्ञापन


इसके बाद विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी डीटीपी से और नकदी बरामद करने का खुलासा नहीं हुआ है। न ही डीटीपी विक्रम द्वारा शेयर मार्केट व क्रिप्टो करेंसी में लगाए गए रुपये का खुलासा हुआ है। बुधवार को पांच दिन का रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस आरोपी डीटीपी को कोर्ट में पेश करेगी वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। 18 मार्च को विजिलेंस ने डीटीपी को तीसरी बार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। 23 मार्च को डीटीपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं हुई कर्मचारी और डीड राइटरों की गिरफ्तारी
विजिलेंस ने इस मामले में कई कर्मचारियों और करीब 15 डीड राइटरों के नाम भी सामने आने का खुलासा किया था लेकिन अभी तक डीटीपी, उसके ड्राइवर व तहसीलदार के अलावा किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार का शराब के कारोबार में भी हिस्सा
सूत्रों का कहना है कि तहसीलदार राजबख्श का जमीन व अवैध कॉलोनी काटने व प्लॉट लेने के साथ-साथ शराब के कारोबार में भी हिस्सा था। हालांकि तहसीलदार ने कागजातों में अपना नाम नहीं दिखाया था लेकिन बताया जा रहा है करोड़ों रुपये उसने इस कारोबार में निवेश किए हैं। इसकी सूचना विजिलेंस के पास भी है लेकिन विजिलेंस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विजिलेंस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

डीटीपी विक्रम को पांच दिन के रिमांड के बाद बुधवार को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। इस दौरान आरोपी से एक कार और करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का ही खुलासा हो पाया है। तहसीलदार का शराब के कारोबार में हिस्सा है, यह जानकारी मिली है लेकिन दस्तावेजों की जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। -सचिन कुमार, निरीक्षक, हरियाणा स्टेट विजिलेंस, करनाल


एसई की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद, पंचकूला में छापामारी
रिश्वत प्रकरण में नगर निगम के एसई दीपक किग्गर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी सीआईए की टीमें फरीदाबाद व पंचकूला में छापामारी कर रही है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि एसई दीपक किग्गर हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत की याचिका दायर करने की तैयारी में है, क्योंकि जिला कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी एसई की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि रिश्वत के रुपये अन्य किन अधिकारियों व कर्मचारियों में बांटे जाते थे। नगर निगम में एसई कार्यालय में रिश्वत लेने के 32 वीडियो सामने आ चुके हैं। उनकी जांच के बाद ही एडीसी योगेश कुमार की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।



वीडियो के अनुसार हर रोज रिश्वत के 70-80 हजार रुपये लेने का अनुमान है। इन वीडियो में एसई दीपक किग्गर और उसका पीए विकास शर्मा रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं जेई व ठेकेदार रुपये देते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी मुकेश का कहना है कि सीआईए की टीमें फरीदाबाद व पंचकूला में छापामारी कर रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed