फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boxer Nishant Dev reached Karna Stadium, celebrated his birthday with the players

Karnal News: मुक्केबाज निशांत देव पहुंचे कर्ण स्टेडियम, खिलाड़ियों संग मनाया जन्मदिन

Wed, 24 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Boxer Nishant Dev reached Karna Stadium, celebrated his birthday with the players
बच्चों के साथ जन्मदिन मानते मुक्केबाज निशांत देव स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के प्रोफेशनल मुक्केबाज निशांत देव मंगलवार को कर्ण स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास भी किया। अफ्रीका के घाना में प्रोफेशनल कुश्ती की पांचवीं फाइट जीतकर करनाल लाैटे निशांत ने कहा कि जिस रिंग से उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत की आज उसी में अभ्यास करना खुशी का पल है।
उन्होंने बताया कि भारत का नंबर एक प्रोफेशनल मुक्केबाज बनना उनका मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए वह अमेरिका में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। अभी उनकी छह राउंड की फाइट चल रही है। बाद में 8, 10, 12 राउंड की फाइट भी होंगी। वह वर्ल्ड राउंड की फाइट में हिस्सा लेंगे, वर्ल्ड रैंकिंग की इस फाइट में वह भारत से पहले वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए अपना पुरजोर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

निशांत देव उर्फ सूर्या ने सफलता का श्रेय अपनी दादी को दिया। बोले कि उनके बढ़ावा देने पर ही समय पर रिंग में जाते और निरंतर अभ्यास करते। उन्होंने बताया कि पिता पवन देव और कोच सुरेंद्र चाैहान का कुशल मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनून लेकर जाता है मुकाम तक
निशांत देव ने कहा कि मुक्केबाजी के प्रति जुनून ही मुकाम तक लेकर जाता है। सफलता दिलाता है। जब उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत की तो स्टेडियम में अभ्यास के रिंग पर छत भी नहीं थी। वह खुले आसमान के नीचे खूब पसीना बहाते और टायर पर मुक्केबाजी का अभ्यास करते। आजकल खिलाड़ियों को सरकार की ओर से भी काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। हमें इनका लाभ उठाकर निरंतर अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारना चाहिए।


उपलब्धियां
- 2023 में एम्च्योर विश्व मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता।
- 2024 में पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक खेले।
- 2025 में प्रोफेशनल मुक्केबाजी में कदम रख निरंतर सफलता प्राप्त की।
- 2025 में ही अमेरिका में प्रोफेशनल मुक्केबाजी में विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed