फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boards put up against BJP-JJP candidates

Karnal News: भाजपा-जजपा उम्मीदवारों के विरोध में लगाए बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Boards put up against BJP-JJP candidates
- जयसिंहपुरा गांव में लगाए पोस्टर, बोले-जो किसानों के साथ रहेगा, वह गांव में घुसेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलमाना (करनाल)। किसानों ने भाजपा-जजपा से चुनावी नाराजगी व्यक्त करनी शुरू कर दी है। जिसके तहत रविवार को जयसिंहपुरा गांव के किसानों ने गांव के मुख्य द्वारों पर भाजपा-जजपा उम्मीदवारों के विराेध में पाेस्टर लगा दिए हैं। जिसमें लिखा जो किसानों के साथ रहेगा, वह गांव में बढ़ेगा (घुसेगा)। भाजपा-जजपा के प्रत्याशियों का गांव में आना प्रतिबंधित है। हिदायत भी दी गई है कि फिर यदि कोई नेता गांव में आता है तो वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा। किसानों का विरोध जताने का ये अनोखा तरीका चर्चा में है।
भाकियू सर छोटूराम के नेता छत्रपाल सिंधड़ ने कहा कि किसानाें काे दिल्ली जाने से राेका था। सरकार ने रास्ते में बैरीकेड लगाए थे। इसलिए आज गांव में विराेध के बैनर लगाए हैं। अगर अन्य गांवाें में भी भाजपा के उम्मीदवार जाएंगे ताे किसान उनके रास्ते में बैरीकेड लगांएगे। छत्रपाल ने कहा कि किसान शुभकरण एमएसपी की और किसानाें की आवाज उठा रहा था। वह दूर खड़ा हुआ था, लेकिन उसे जानबूझकर गाेली मारी गई थी, इसलिए अब किसान भाजपा से इसका बदला लेगा।
विज्ञापन

एमएसपी और किसान आंदोलन काे लेकर सवाल करेंगे। इस दाैरान किसान नेता छत्रपाल सिंधड़, कृष्ण सिंधड़, सत्यवान, कृष्ण कुमार, रिंकू, शरणा सिंह, सुरजमल, रघबीर सिंह, शमशेर फौजी, दया सिंह, डाॅ. महाबीर, इंद्र सिंह, नरेश सिंधड़, इंद्र डॉ. सहित अन्य किसान माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed