{"_id":"698f8b7641b4d344f107c578","slug":"blos-will-match-the-lineage-of-voters-at-polling-stations-karnal-news-c-18-knl1018-845167-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे मतदाताओं का वंशज मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे मतदाताओं का वंशज मिलान
Sat, 14 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सभी नगर पार्षदों के साथ शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बैठक की। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित मैपिंग व वंशज मिलान के बारे में विचार-विमर्श किया। इसमें बताया गया कि हल्का करनाल के सभी मतदान केंद्रों पर 14 व 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे विशेष शिविर लगाया जाएगा।
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों से संबंधित मतदाताओं की मैपिंग व वंशज मिलान का कार्य करेंगे। इसके साथ ही नगर पार्षदों से अनुरोध किया कि आप अपने क्षेत्र से संबंधित मतदाताओं की मैपिंग व वंशज मिलान कार्य में बूथ स्तरीय अधिकारियों का आम जन सहयोग करें ताकि आगामी एसआईआर से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं आम जन को उपलब्ध करवाई जा सके और भविष्य में होने वाले कार्य में मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत का सामना ना करना पड़े।