{"_id":"62d0826c936f5c576a40760f","slug":"blessing-of-longevity-given-on-birthday-left-the-world-after-few-hours-karnal-news-knl114671332","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर दिया दीर्घायु का आशीर्वाद, कुछ घंटे बाद छोड़ गया दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर दिया दीर्घायु का आशीर्वाद, कुछ घंटे बाद छोड़ गया दुनिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अपने जिस लाडले को एक दिन पहले मां ने दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया था, वही मां के सामने ही इस दुनिया को छोड़कर चला गया। मां सिर्फ आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि मृतक आर्यन का बुधवार को जन्मदिन था और उसकी मां ने लंबी आयु का आशीर्वाद दिया था। आर्यन की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मां बिलख-बिलख कर यही कह रही थी कि उसे क्या पता था कि जिसे वह लंबी आयु का आशीर्वाद दे रही है, वह उसे छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा।
गांव कुटेल निवासी कृष्ण का बेटा आर्यन वीरवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से गया था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। जिसकी सूचना परिजनों को को दी गई। मां उसे ढूंढते हुए स्टेडियम पहुंची तो उसके पास बैग नहीं था। बेटे से बैग लाने को कहा तो वह स्टेडियम के शौचालय के ऊपर चढ़ गया जहां उसने बैग रहा था, लेकिन वह वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आर्यन की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने कहा कि स्टेडियम के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की एक तार ढीली थी, जिसके बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों से अवगत भी कराया, लेकिन विभाग ने समस्या का हल नहीं किया। जिससे आज इतना बड़ा हादसा हो गया। लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष है।