फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJYM workers burnt the effigy of Rahul Gandhi and raised slogans

Karnal News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJYM workers burnt the effigy of Rahul Gandhi and raised slogans
कांग्रेस ने हमेशा ही भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया : बृज गुप्ता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसद प्रताप सारंगी व सांसद मुकेश राजपूत के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध स्वरूप भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर के कमेटी चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर पुतले की पिटाई करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाती रही है। कांग्रेस पार्टी ने 106 बार संविधान में संशोधन कर उसके मूल स्वरूप को प्रभावित किया और आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया। संसद में राहुल गांधी ने भाजपा सांसद को धक्का देकर संसद का भी अपमान किया है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अमित शाह के बयान को तोड मरोड़ कर पेश कर रही है जो कि निंदनीय है। कांग्रेस हमेशा से ही संविधान को तोड़ने का काम करती रही है। इस मौके पर निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, कुलदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अशोक कुमार, विकास कथुरिया, अमृत जोशी, अमर टक्कर, सचिन आहूजा, विशाल मलिक,शुभम चौहान, रजनीश शामगढ, सागर पपरेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed