{"_id":"6709bd571af26353e004a484","slug":"bjp-supporter-beaten-up-due-to-election-rivalry-karnal-news-c-18-knl1008-496411-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चुनावी रंजिश में भाजपा के समर्थक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चुनावी रंजिश में भाजपा के समर्थक से की मारपीट
Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। चुनावी रंजिश में एक पार्टी के 10-12 समर्थकों ने भाजपा समर्थक के घर घुसकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उन्हें हमलावरों से बचाया। वहीं हमलावरों ने पीड़ितों को आगामी 10 दिनों में गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहड़ा गांव निवासी सुनील कुमार ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। आठ अक्तूबर को समय करीब आठ बजे चुनावी रंजिश के कारण दूसरी पार्टी के समर्थक दीपक व मन्नु ने 8-10 व्यक्तियों के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर उसके पिता सतपाल व उसके भाई दीपक व उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने उसे पर बीयर की बोतल से वार किया और तीनों पर लात-घूंसों से पीटा परिवार के अन्य सदस्यों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उनके घर में पहुंचकर हमलावरों से उन्हें छुड़वाया। हमलावर जाते हुए उसने कहा कि 10 दिन के अंदर गांव खाली कर दो नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। हमलावर मन्नु के हाथ में कट्टा भी था। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।