फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP government is following the path shown by Baba Saheb: Naib Saini

बाबा साहब के बताए रास्ते पर चल रही भाजपा सरकार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
BJP government is following the path shown by Baba Saheb: Naib Saini
मुख्यमंत्री ने शहर की पुरानी सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल रही है। उन्होंने डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी परिसर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी उन्होंने निशाना साधा। संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल एक साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले लगभग 10 सालों में अपने सभी वादे पूरे किए हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने कई दशकों के शासनकाल में कोई वादा पूरा नहीं किया, न ही जनता की कभी सुध ली। जिससे गरीब और गरीब होता चला गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं का टोटा : मनोहर लाल
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कार्यकर्ताओं का भी टोटा है। कांग्रेस का जोश ठंडा पड़ चुका है। कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी को भी मैदान में नहीं उतर पाई है। मेरे सत्ता संभालने से पहले प्रदेश में जातिवाद, भ्रष्टाचार फैला हुआ था। परिवारवाद की लड़ाइयां लड़ी जाती थी। कांग्रेस ने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, निर्मला बैरागी, रमेश कश्यप, मीना चौहान, सुभाष चंद्र, गुरमेज गोंदर, अमर टक्कर, बिशन सिंह शेखावत, सुनील गुप्ता, साहिल मदान, रजनी प्रोचा, मंजू खेंची, राजेश अग्घी आदि कई नेता शामिल रहे।


पूर्व स्पीकर वेदपाल के बेटे भाजपा में शामिल
करनाल। हरियाणा नेशनलिस्ट पार्टी (अजित पंवार) के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल के बेटे चौधरी विजय वेदपाल अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही नारनौल की जिला पंचायत परिषद अध्यक्ष कमलेश ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों को हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इसके अलावा भाजपा में शामिल होने वालों में रविंद्र चौधरी, कुलबीर, राकेश सैन, सुभाष चंद्र सिंगला, धर्मबीर, वीरभान नरवाल, पवन गोयल व सौंकड़ा के सरपंच लाडी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed