{"_id":"633212e7a45c543a9d0e2e0e","slug":"beware-of-adulteration-sampling-of-food-items-started-karnal-news-knl122493574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोर सावधान, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट खोर सावधान, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मिलावटी मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एलर्ट हो गई है और मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान के नेतृत्व में मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों से 18 सैंपल भरे। साथ ही दुकानदारों को शुद्ध खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के लिए जागरूक किया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने दुकानदारों से कहा कि नवरात्र के दौरान व्रत से संबंधित सभी खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू व सिंघाडे का आटा ताजा व शुद्ध ही क्रय-विक्रय करें। नवरात्र के दौरान ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान लोग कुट्टू व सिंघाडे का आट्टा, साबुदाने आदि का सेवन करते हैं, इसलिए इनमें गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वह पुरानी व खुले में रखी खाद्य सामग्री न खरीदें। खरीदने से पहले खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि जांच लें। तले हुए खाद्य पदार्थ जो व्रत के दौरान प्रयोग किए जाते हैं, उनका सेवन कम से कम करें। जहां तक संभव हो ताजे फलों का सेवन करें। खुले में रखी मिठाइयों एवं जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं हैं, उन्हें रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी मिठाई विक्रेताओं और निर्माताओं व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ व मिठाई बेचने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि आमजन भी खुली मिठाइयां न खरीदें, अगर कहीं खुली मिठाई बिकती दिखे तो उसकी शिकायत प्रशासन को दें।