फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Banks functioning in the stalled

बैंकों में ठप रहा कामकाज

Wed, 18 Dec 2013 11:44 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 18 Dec 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
Banks functioning in the stalled
सरकारी बैंकों में हड़ताल के चलते बुधवार को कुरुक्षेत्र में लेन-देन पूरी तरह से प्रभावित रहा। कर्मचारी बैंकों के बाहर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस हड़ताल के कारण जिला में सौ करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित होने का संभावना जताई जा रही है। हड़ताल के चलते उपभोक्ता लोगों को खासी परेशानी हुई।

शाम होते-होते कुछ एटीएम मशीनों में कैश भी समाप्त हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ मंडल के सहायक महासचिव हवा सिंह रंगा ने बताया कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते के प्रति केंद्र सरकार तथा भारतीय बैंक  संघ के उदासीन रवैये के कारण हुई है।
विज्ञापन


रंगा के अनुसार बैंक कर्मियों का वेतन समझौता 1 नवंबर 2012 से लागू होना था समय पर बैंक यूनियनों द्वारा मांग पत्र पेश किए जाने के बावजूद अभी तक  सरकार ने वेतन समझौता लागू नहीं किया, जिसके कारण कर्मचारियों ने हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगा के मुताबिक बैंकिंग सुधारों के नाम पर इंडस्ट्री को तहस नहस करने के  लिए बनाई जा रही सरकारी योजनाओं के विरुद्ध में भी बैंक यूनियनों द्वारा इस हड़ताल का आह्वान किया गया। रंगा ने कहा कि इस हड़ताल के कारण जिला में 100 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि बैंक कर्मचारियों को सरकार ने इस हड़ताल के लिए मजबूर किया है। बैंक कर्मी कभी भी उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं देना चाहते।

भारतीय बैंक संघ व केंद्र सरकार ने बैंक कर्मियों को मात्र 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। जबकि पिछले 5 वर्ष में महंगाई दोगुनी बढ़ गई है इतनी कम वेतन वृद्धि का प्रस्ताव बैंक कर्मियों के साथ भद्दा मजाक है। उनके अनुसार सरकार को चाहिए कि बैंक कर्मियों के जोखिम पूर्ण कार्य को देखते हुए महंगाई के हिसाब से उचित वेतन वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया जाए।

भारत जैसे विकासशील देश में बैंकिंग सुधारों के नाम पर सरकार जो गंदा खेल खेलना चाह रही है उससे न तो देश का, न ही जनता का, न ही बैंक कर्मियों का भला होने वाला है।


भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक व अन्य सभी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी ने युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा कर केंद्र सरकार व बैंक संघ के विरुद्ध रोष प्रकट कर किया। इस अवसर पर विनय, मोहन लाल, गुरदीप, पवन कुमार, बालकृष्ण, अशोक नैय्यर, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed