फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awareness was created against female foeticide in the seminar

Karnal News: सेमिनार में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created against female foeticide in the seminar
करनाल। आशा वर्कर यूनियन ने जनसंगठनों के साथ मिलकर कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में सेमिनार का आयोजन मानव सेवा संघ में किया। राज्य प्रधान सुरेखा, नीरू, सुदेश और कविता ने कहा कि लिंग भेद आधारित भ्रूण हत्या की समस्या एक कड़वा सच है। लड़की को समाज में मान-सम्मान न मिलना तथा उसे सम्पत्ति में वास्तविक अधिकार न मिलना कोख में ही उस की हत्या कारण बनते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भावी युवाओं की सोच को प्रभावित करने के लिए प्राइमरी स्तर से ले कर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम में लिंग परिप्रेक्ष्य (नज़रिये) का जुड़ाव किया जाना चाहिए। भ्रूण हत्या के फलस्वरूप होने वाले लिंग असन्तुलन के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाए। ऐसा व्यापक पैमाने पर पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर के किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सेमिनार में कहा गया कि चिकित्सकीय एवं कानूनी पक्ष की सही जानकारी को विभिन्न कार्यक्रमों एवं क्रिया-कलापों के जरिये समाज के हर हिस्से तक पहुंचाना चाहिए। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और आंदोलनों को एकत्रित हो कर स्त्री भ्रूण हत्या के मुद्दे को जन आंदोलन बनाने का गंभीर प्रयास करना होगा। उल्लेखनीय है कि सेमिनार में सभी यूनियनों, जनसंगठनों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन सभी संगठनों को छोड़कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी करनाल ने सेमिनार में आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ओ.पी माटा, नीरू, सुशील, जरासो, जगपाल राणा, सुरेखा, कविता, सुदेश, जगमाल सिंह, बिजनेश राणा, निशा, पिंकी आदि मौजूद रहे।

सेमिनार की अध्यक्षता सभी यूनियनों के जिला प्रधान नीरू, सुशील गुर्जर, जगमाल सिंह, बिजनेश राणा व जरासो ने की। संचालन जिला सचिव सुदेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed