फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempted rape of an old woman, strangled to death for making noise

Karnal News: वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या

Fri, 10 Mar 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Mar 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of an old woman, strangled to death for making noise
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। शहर की एक कॉलोनी में बुधवार को होली के दिन घर में घुसकर 70 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिस वक्त आरोपी वृद्धा का गला दबा रहा था, उसी वक्त पति आ गया। उसने आरोपी को दबोचा लिया, जिस पर उसने पति पर भी हमला कर दिया। वृद्धा के पति ने आरोपी को छोड़ा नहीं और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।



बुधवार दोपहर करीब दो बजे वृद्धा अपनी कॉलोनी में घर के गेट पर बैठी थीं। उनके पति इस दौरान पशुओं को चारा डालने गए थे। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक आया और उन्हें रंग लगाने की कोशिश की। रंग से बचने के लिए वृद्धा गेट से घर के अंदर कमरे की ओर भागी, जिस पर आरोपी भी उनके पीछे कमरे में पहुंच गया। वृद्धा ने कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आरोपी धक्का देकर कमरे के अंदर घुसा और वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पत्नी का शोर सुनकर पति उस ओर भागा जहां आरोपी को पत्नी का गला दबाते पाया। पति को देखते ही आरोपी ने हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। दोनों में हाथापाई हुई, लेकिन पति ने आरोपी को छोड़ा नहीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और आरोपी को काबू कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वारदात के दिन परिजनों ने लगाया था डकैती का आरोप, शिकायत में जिक्र नहीं

वारदात के दिन परिजनों ने डकैती का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि मोटरसाइकिल में सवार होकर छह से सात युवक आए थे और वृद्धा की हत्या कर उनके गले की चेन और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये ले गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक वृद्धा के पति की ओर से दी गई शिकायत में डकैती का कोई जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा :

एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव शिरसली निवासी आरोपी अंकित उर्फ अमित को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने नशे ही हालत में वद्धा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी प्रयास में वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्धा के पति ने से पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed