फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   assault on roadways driver

Karnal News: रोडवेज चालक से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
assault on roadways driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बस स्टैंड से बस को बाहर निकाल रहे एक चालक का रास्ता रोककर कार सवार चार युवकों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने चालक को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूनक निवासी राजकुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज करनाल में चालक पद पर तैनात है। 26 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वह सरकारी बस बाल पबाना गांव के लिए बस स्टैंड से बाहर निकाल रहा था जैसे ही गाड़ी गेट से निकली रही थी तो सामने एक आई20 कार को चार अज्ञात युवकों ने बस के आगे खड़ी दी। चारों युवक नशे में धुत थे उसके बार-बार कहने पर चारों में से किसी ने भी अपनी गाड़ी मौके से हटाई। बाद में कार से नीचे उतरकर उसकी बस की खिड़की खोलकर उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बस वहीं रोक दी और डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पीड़ित चालक ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन भी टूट कर गिर गई और घड़ी भी टूट गई। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सरकारी काम में बांधा डालने और सरकारी कर्मचारी के साथ ऑन ड्यूटी मारपीट व गाली-गलौच करने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed