{"_id":"681924c4ecb3c3eeed0d44f9","slug":"asi-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-karnal-news-c-18-knl1008-639093-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन
- झगड़े के मामले में युवक को बेवजह फंसाने की दी थी धमकी
- आरोपी ने मांगे थे 20 हजार रुपये, पहले ले चुका था 10 हजार
- एसीबी ने न्यायालय परिसर से दबोचा आरोपी पुलिसकर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने सोमवार को पुलिस चौकी मॉडल टाउन में तैनात एएसआई कुलबीर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला न्यायालय परिसर में गवाहों की मौजूदगी में की गई। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि थाना सिविल लाइन में 27 मार्च को झगड़े के मामले में दर्ज एक एफआईआर में उसके भतीजे यश को बिना किसी कारण जांच में शामिल करने और परिवार के अन्य सदस्यों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर आरोपी एएसआई कुलबीर सिंह ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही उससे 10 हजार रुपये नकद ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। फिलहाल एसीबी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और न्यायालय परिसर में हलचल मच गई है।
ये था मामला
कुंजपुरा निवासी 20 वर्षीय कमल ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपनी बहन के साथ सेक्टर-13 में आइलेटस का कोर्स करता था। सेंटर के आसपास कुछ युवक उसकी बहन पर फब्तियां कसते थे। उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने हर बार अनदेखी की। इसको लेकर उनमें झगड़ा हो गया। उसने आरोपियों की पहचान लविश, अमित और आयुष्मान के रूप में की। 18 मार्च को कमल किसी काम से आया था और दोपहर 1:30 बजे ऑटो से वापस घर लौट रहा था। तभी बस स्टैंड के पास लविश, अमित और आयुष्मान ने बुलेट मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। प्रणामी स्कूल के पास इन्होंने दो अन्य बाइकों पर 7-8 युवकों के साथ ऑटो को रोक लिया। लविश ने डंडे से कमल के सिर पर वार किया, वहीं अन्य युवकों ने भी लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया था।