{"_id":"617f080ee6409374a763c5ea","slug":"artists-scattered-the-beautiful-shade-of-haryanvi-culture-karnal-news-knl88340325","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की मनोहर छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की मनोहर छटा
विज्ञापन

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य और सूचना विभाग ने आयोजित की सांस्कृतिक संध्या
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर कर्णनगरी झूम उठी। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की शृंखला में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रमों के हरियाणवी लोकनृत्य की छटा बिखरी तो लोग झूम उठे। कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
डा. मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा दिवस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप जलाकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने किया। मौके पर घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक व डीडीपीओ राजबीर खुंडिया आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत देशभक्ति से ओतप्रोत गीत वंदे मातरम से राजेंद्र एंड पार्टी द्वारा किया गया। डीआईपीआरओ कार्यालय के लोक कलाकारों ने हरियाणा सरकार के 7 सालों की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लोकगीतों के माध्यम से गुणगान किया।
विज्ञापन
ऋषि पाल एंड पार्टी ने पेश किया नाटक
कार्यक्रमों को रंगारंग बनाते हुए जितेंद्र एंड पार्टी द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की छटा बिखेरी तो लोग मंत्र मुग्ध हो उठे। ऋषि पाल एंड पार्टी ने देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। रोहित व कृष्ण ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो हरियाणवी लोक कलाकारों ने हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर हरियाणा की सांस्कृतिक व जन-जीवन की झलक दिखाई। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कलाकार वीरेंद्र वर्मा, मुकेश, अभिषेक ने जीवंत चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम रात 9 बजे के बाद तक किया गया। मंच का सफल संचालन रीना पंवार ने किया।