फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arsh Kabir scored a century again in cricket

Karnal News: अर्श कबीर ने क्रिकेट में फिर लगाया शतक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Arsh Kabir scored a century again in cricket
- 81 गेंदों पर 11 चौकों व आठ छक्कों की मदद से बनाए 128 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के युवा क्रिकेटर अर्श कबीर ने रांची में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में दोबारा शतक लगाया है। इस सीरीज में अर्श की यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने 81 गेंदों पर 11 चौकों व आठ छक्कों की मदद से 128 रन की पारी खेली।

विदित हो कि हरियाणा टीम रांची में आयोजित पुरुष अंडर 23 आयु वर्ग में स्टेट एक ट्रॉफी में भाग ले रही है। इससे पहले अर्श कबीर ने डेब्यू मैच में 230 रन की पारी खेली थी। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस मैच में भी उन्होंने 141 गेंदों पर हरफनमौला पारी खेलते हुए 16 चौके और 17 छक्कों की मदद से 230 रन बनाए। वह इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में हरियाणा टीम ने उत्तराखंड को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन


अर्श कबीर की उपलब्धियां
- 2024-25 में पटौदी ट्रॉफी में सर्वाधिक 388 रन बनाए।
- 2022-23 में अंडर 19 हरियाणा में 346 रन का हाई स्कोर बनाया।
- जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेस्ट स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed