फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Approval for construction of railway underpass not received for two years

Karnal News: दो साल से रेलवे अंडरपास के निर्माण को नहीं मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of railway underpass not received for two years
परिवहन : पूर्व सांसद नायब सिंह सैनी के आग्रह पर रेलवे ने राज्य सरकार को भेजा था प्रस्ताव
विज्ञापन


रेलवे की स्वीकृति के बावजूद साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि नहीं की गई स्वीकृति, यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने की है मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रामनगर में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का निर्माण बजट के अभाव में नहीं शुरू हो सका है। इसके निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने काफी समय पहले अनुमति दे दी थी लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले दो साल से रेलवे अंडरपास के निर्माण को अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। पूर्व सांसद के आग्रह पर रेलवे ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग थी। केंद्र सरकार नगर परिषद ने साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट का एस्टिमेट सरकार के पास भेजा है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल सका।
वर्ष 2022 की फरवरी में फाटक के रेलवे स्टेशन के यार्ड में आने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इस पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कॉलोनियों के लोगों ने रोष जताया था। इसके बाद पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लीला राम के आग्रह पर रेलवे ने निर्माण को लेकर सर्वे करवाया था। सर्व के बाद यहां पर फाटक का निर्माण न कर रेलवे अंडरपास निर्माण की फिजिबिलिटी सही पाई गई थी। इसके बाद ही रेलवे ने इस परियोजना के बजट को राज्य सरकार को जारी करने की गुजारिश की थी। अब तक इसके लिए केवल बजट का एस्टीमेट ही भेजा गया है, लेकिन यह पास नहीं हो पाया है। इसके पास होने का इंतजार है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में इस फाटक के आने के बाद इसे बंद किया गया था। रेलवे ने यह परियोजना राज्य सरकार को दी है। अभी तक इसका बजट नहीं मिल पाया है। जैसे ही राज्य सरकार की ओर से बजट जारी किया जाता है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 से अधिक कॉलोनियों के लोग हैं परेशान-
रेलवे फाटक बंद होने के कारण इस समय शहर की 25 से अधिक कॉलोनियों के 30 हजार से अधिक लोगों को समस्या हो रही है। इस फाटक के बंद होने से इन लोगों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करके अनाज मंडी और कुतुबपुर रोड वाली फाटक से इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है।


- लातपत सिंगला, शहरवासी, कैथल।

यहां के लोग हो चुके हैं परेशान-
फाटक बंद होने के बाद नई अनाज मंडी, रामनगर, रजनी कॉलोनी, चंदाना गेट, शक्ति नगर, जींद रोड मॉडल टाउन, रेलवे गेट कॉलोनी, वाल्मीकि धर्मशाला बस्ती, भगत सिंह चौक, प्रताप गेट, डकौत बस्ती, भाट बस्ती, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, जनता मार्किट, सब्जी मंडी सहित अन्य कॉलोनी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed