{"_id":"626c403edee12241a21e9507","slug":"appearance-of-all-three-accused-in-jash-murder-case-karnal-news-knl106571230","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों की हुई पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव कमालपुर रोड़ान में हुए जश चौधरी हत्याकांड में आरोपी चाची अंजलि, ताई व दादी की कोर्ट में पेशी हुई। अंजलि को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन ताई व दादी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई गई। अंजली को इसलिए कोर्ट में पेश किया गया, क्योंकि वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मनोरोग चिकित्सा वार्ड में दाखिल है। वहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा नहीं थी। इसके बाद उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंद्री के कमालपुर रोड़ान गांव में पांच अप्रैल को चार वर्षीय जश लापता हो गया था। छह अप्रैल को उसका शव पड़ोस में एक शेड पर पड़ा मिला था। जश के शव को उसके रिश्ते में लगने वाली ताई व दादी ने फेंका था। उसे मौके पर देख लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो जश की रिश्ते में लगने वाली चाची अंजलि का नाम सामने आया। पुलिस ने अंजलि से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने जश की हत्या मोबाइल के चार्जर से की थी और शव बेड में छिपा दिया था, इसके बाद बैग में रखकर रात को जश की रिश्ते में लगने वाली ताई के घर की छत पर फेंक दिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।