{"_id":"673a63eb5601f8db1b0e7184","slug":"anshul-gets-player-of-the-match-award-in-ranji-trophy-karnal-news-c-18-knl1008-521200-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रणजी ट्रॉफी में अंशुल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रणजी ट्रॉफी में अंशुल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रोहतक के क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में अंशुल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। हरियाणा का यह मैच केरल के साथ 13 नवंबर से शुरू हुआ। चार दिवसीय रणजी मैच शनिवार देर शाम केरल को मिली बढ़त के साथ ही मैच ड्रॉ हो गया। केरल को पहली पारी में मिली बढ़त के चलते तीन अंक मिले जबकि हरियाणा को एक अंक मिला है।
विदित हो कि इस मैच में हरियाणा के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला। केरल के खिलाफ खेले गए इस मैच में हरियाणा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। केरल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 291 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम पहली पारी में 164 रन पर ही ढेर हो गई। केरल को पहली पारी में 127 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद केरल ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 125 रन बनाए और हरियाणा को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया। मैच के चौथे दिन शनिवार को हरियाणा ने दो विकेट पर 52 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।