{"_id":"674e26d9da1b6ecfc00ecb44","slug":"anandita-yashu-became-better-athletes-karnal-news-c-18-1-knl1004-531971-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनंदिता, यशु बने बेहतर एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनंदिता, यशु बने बेहतर एथलीट
Tue, 03 Dec 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अंतर सदनीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ सदन में पानीपत सदन ने विरोधी टीमों को चारों खाने चित करते हुए विजय पताका फहराई। कल्पना चावला सदन की एथलीट अनंदिता शर्मा ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से बेहतर एथलीट का खिताब जीता। अति कनिष्ठ संवर्ग में यशु को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
प्रतियोगिता में छंब सदन ने एकतरफा मुकाबले में शकरगढ़ सदन को पटखनी दी। प्रतियोगिता के वरिष्ठ संवर्ग में चिलियानवाला सदन ने जीत का परचम लहराया। बालिका संवर्ग में कल्पना चावला छात्रावास का जलवा रहा। वरिष्ठ सदन में थानेश्वर सदन ने आर्यन कनिष्ठ सदन पानीपत को हराया। वरिष्ठ सदन से अमन, छंब सदन से यशराज ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में इंद्री विधानसभा के विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बेहतर खिलाड़ियों व विजय सदनों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा की सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे भारत का गौरव है।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा के छात्रों का अनुशासन और देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना स्वर्णिम भारत की प्रगति सूचक का स्पंदन है। प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने मुख्य अतिथि रामकुमार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो सैनिक स्कूल कुंजपुरा भविष्य में सफलता की एक नई कहानी रचेगा। इस मौके पर अध्यापक संजय चौहान, खेल संयोजक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।