फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amandeep, Jaspreet Pratham in singing

Karnal News: गायन में अमनदीप, जसप्रीत प्रथम

Tue, 03 Dec 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 03 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Amandeep, Jaspreet Pratham in singing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के रंग बिखेरे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना चावला ने की। कार्यक्रम संयोजन प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा व संजीव कुमार ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चावला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कलात्मक प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अध्यापकों को सामूहिक प्रयासों से इन प्रतिभाओं को निखारने का काम करना है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को अपनी कला पर निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। अरुण कैहरबा ने कहा कि कलाएं हमारे परिवेश को मानवीय बनाने का काम करती हैं। संगीत, नृत्य, चित्र, मूर्ति, साहित्य आदि कलाएं दुनिया को खूबसूरत बनाने का काम कर रही हैं। कलाकारों का दायित्व है कि वे अपनी कला को निरंतर निखारते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत अध्यापक संजीव कुमार व अश्वनी भाटिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न कलाओं को निखारने के गुर बताए और प्रस्तुतियों पर समीक्षात्मक टिप्पणियां की। निर्णायक मंडल में संगीत विशेषज्ञ सोनिया, नरेश कुमार, माधुरी, राजेश कुमार, पूनम और जसविन्द्र शामिल रहे।

ये रहे परिणाम
वर्ग : कक्षा नौवीं से 12वीं

समूह गान : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री की टीम के अतुल सिंह, पुनीत, आकाश, नवदीप सिंह, शुभम, रवि, अंकित प्रथम।

समूह नृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इंद्री की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्याना द्वितीय और डबकौली कलां स्कूल की टीम तृतीय।

वर्ग : कक्षा छठी से आठवीं

एकल नृत्य : पीएम श्री स्कूल इंद्री के नीरज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्पणा प्रथम।

एकल गायन : लड़कों में पीएम श्री स्कूल इंद्री के अमनदीप और लड़कियो में चन्द्राव स्कूल की जसप्रीत प्रथम।

दृश्य कला : पीएम श्री स्कूल के वंश और चन्द्राव स्कूल की अमरजीत प्रथम।

अभिनय कला : पीएम श्री स्कूल के हरमन प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed