फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agriculture Minister invited for Maharana Pratap Jayanti

Karnal News: कृषि मंत्री ने महाराणा प्रताप जयंती का दिया न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister invited for Maharana Pratap Jayanti
करनाल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को गांव सगा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामवासियों को 29 मई को सालवन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आमंत्रित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारतवर्ष की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें साहस, आत्मबलिदान और मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन पर्यंत संघर्ष कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा राष्ट्रभक्त वही है, जो हर परिस्थिति में देश और धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहे। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि यह आयोजन आने वाली युवा पीढ़ियों के लिए एक सशक्त संदेश होगा कि वे भी महाराणा प्रताप की तरह अडिग संकल्प, निर्भयता और उच्च आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, सोहन सिंह राणा मोहर सिंह राणा, सरपंच सलवान जयवीर राणा गुरदीप बजाना, अनिल चौहान बीजना सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed