फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agriculture department driver's body found in car, suspected of murder

कार में मिला कृषि विभाग के चालक का शव, हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department driver's body found in car, suspected of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घोघड़ीपुर फ्लाइओवर के समीप रविवार रात पुलिस ने कार में एक व्यक्ति का शव बरामद किया था, जो कि शिव कॉलोनी का रहने वाला था। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सदर थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि घोघड़ीपुर फ्लाइओवर के समीप रविवार को एक कार खड़ी थी। रात को उन्हें सूचना मिली की कार में एक व्यक्ति का शव है। वह मौके पर पहुंचे और जांच की तो मृतक कार में कंडक्टर सीट पर था। कार में शराब की बोतल थी और गिलास में शराब भी डली थी। इस दौरान एफएसएल की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान शिव कॉलोनी निवासी महिंद्र के रूप में हुई जो कि कृषि विभाग में चालक था और सोनीपत में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि महिंद्र सुबह घर से निकला था। उसके गले में सोने की चेन भी थी जो नहीं मिली। परिजनों ने शक जताया कि महिंद्र के साथ एक व्यक्ति और था जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। उस व्यक्ति की पहचान कर उससे पूछताछ की जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed