फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the closed school building.

युवक की हत्या कर शव बंद स्कूल की इमारत में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the closed school building.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नरवाना ब्रांच करनाल लिंक और एसवाईएल नहरों के अंतिम छोर (टेल ऑफ एनबीके-एसवाईएल) के समीप रविवार की शाम बंद स्कूल की इमारत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की हत्या की गई। मृतक की शिनाख्त शिव कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी नवीन (30) के रूप में हुई। वह शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने रामनगर थाने में रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
करनाल शहर के पश्चिमी सिरे पर एनबीके व एसवाईएल नहरें इस बिंदू पर खत्म हो जाती हैं और यहां से दूसरी अन्य नहरें निकलती हैं। यह सुनसान क्षेत्र है। पश्चिमी यमुना नहर भी इसके साथ ही है। जिस कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही कम होती है। इस स्थान के समीप ही एक स्कूल की बंद बिल्डिंग बताई जा रही है। जिसके कमरे में युवक का शव मिला। नवीन के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को रविवार शाम करीब चार बजे शव की सूचना मिली। रामनगर थाना के कार्यकारी प्रभारी कप्तान सिंह व उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कप्तान सिंह के अनुसार मृतक पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संदर्भ में पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन में जुट गई है। गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed