फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission process begins in MHU, admissions will be done on 150 seats

Karnal News: एमएचयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 150 सीटों पर होंगे एडमिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Admission process begins in MHU, admissions will be done on 150 seats
बागवानी महाविद्यालय चांदसौली (अंबाला) में भी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की कक्षाएं शुरू होंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की 150 सीट निर्धारित की गई है, इनमें 117 सीट प्रदेशवासियों के लिए जबकि 33 सीट ऑल इंडिया बेसिस पर भरी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इस बार बागवानी महाविद्यालय चांदसौली में भी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की कक्षाएं शुरू होगी।
एमएचयू के कुलपति डॉ.सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि दाखिले के लिए ये सीटें बागवानी महाविद्यालय अंजनथली नीलोखेड़ी (करनाल) में 120 और बागवानी महाविद्यालय चांदसौली (अंबाला) में 30 सीटें होगी। इस वर्ष बागवानी महाविद्यालय चांदसौली में भी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की कक्षाएं शुरू होगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनवरी माह में नारायणगढ़ में की थी। इस महाविद्यालय में 30 सीट निर्धारित की गई, चार वर्षीय कोर्स होगा। इन सीटों में 23 सीट हरियाणावासियों के लिए जबकि सात सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की गई है। इसी प्रकार बागवानी महाविद्यालय अंजनथली नीलोखेड़ी (करनाल) में 120 सीट निर्धारित की गई है, इन सीटों में से 94 सीट हरियाणा के लिए जबकि 26 सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर चार वर्षीय कोर्स होगा। जो विद्यार्थी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन लेना चाहते हैं, 12 वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल या फिर एग्रीकल्चर से पास होना चाहिए।
विज्ञापन

एमएससी हॉर्टिकल्चर फ्रूट साइंस के लिए चार सीट निर्धारित की गई है, इनमें तीन सीट हरियाणा के लिए जबकि एक सीट आईसीएआर ऑन ऑल इंडिया बेसिस के लिए निर्धारित की गई है। इसी तरह एमएससी हॉर्टिकल्चर वेजिटेबल साइंस के लिए भी चार सीट उपलब्ध है, इनमें तीन सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए जबकि एक सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। एमएससी हॉर्टिकल्चर फ्लोरिकल्चर एंड लेडस्केपिंग के लिए दो सीट निर्धारित है, इनमें एक सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए जबकि एक सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि एमएचयू में एडमिशन के लिए ऑन लाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल की वेबसाइट mhu.ac.in पर जाकर फार्म अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed