फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission of the path is not easy

आसान नहीं है एडमिशन की डगर

Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Admission of the path is not easy
नामांकन - फोटो : अमर उजाला

कॉलेजों में एडमिशन का दौर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में स्कूलों की दहलीज पार कर कॉलेज जाने को बेताब विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले के लिए पांच जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विद्यार्थी पांच जून से एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को सभी कॉलेज की प्रथम मेरिट सूची लगाई जाएगी। ऐसे में अब जिलेभर के पांच सरकारी और चार एडिड कॉलेजों में दाखिले को लेकर भागदौड़ शुरू हो गई है। इस बार जिले के पांच कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


विद्यार्थियों का सबसे अधिक जोर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने पर होगा। इसके बाद एडिड कॉलेज व फिर प्राइवेट कॉलेज विद्यार्थियों का टारगेट होंगे। सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिलेगी। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में कम अंक प्राप्त किए हैं, उनके लिए इन कॉलेजों में प्रवेश मुश्किल होगा। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की करीब 1800 सीटों व महिला कॉलेज की 2150 सीटों पर साढ़े छह हजार विद्यार्थियों द्वारा आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा घरौंडा, इंद्री व असंध कॉलेज में भी प्रतिद्वंदिता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पांच जुलाई को लगेगी पहली मेरिट सूची
ऑनलाइन आवेदन की कड़ी में पहली मेरिट सूची पांच जुलाई को लगाई जाएगी। दूसरी सूची नौ जुलाई को और तीसरी सूची 13 जुलाई को लगाई जाएगी। पीजी में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची आठ जुलाई को लगेगी। यदि स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट नहीं आया तो सूची की डेट आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट सूची में गिरावट की उम्मीद
इस बार हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से इस बार कॉलेजों की मेरिट सूची में गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि सीबीएसई का रिजल्ट इस बार भी बेहतर रहा है, जिससे दाखिलों को लेकर हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा रहेगी।

हर विषय के लिए अलग आवेदन  
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों से कोई अलग से चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। एक विद्यार्थी पांच विषयों के लिए आवेदन कर सकता है। विभाग द्वारा हर विषय के लिए अलग मेरिट सूची जारी की जाएगी। इससे विद्यार्थी मेरिट सूची में नाम आने पर किसी भी एक विषय में दाखिला ले सकेंगे। ई चालान जमा करवाने पर बैंक को 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यदि इस बार सीबीएसई के विद्यार्थियों का रुझान सरकारी कॉलेजों की तरफ हुआ तो  हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अपने चहेते कॉलेजों में दाखिला लेना मुश्किल होगा।

निशुल्क फार्म भरने की व्यवस्था
जिलेभर के सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में निशुल्क ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था कॉलेजों ने अपने स्तर पर की है। विद्यार्थी वर्किंग डे में शाम चार बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इंटरनेट पर आवेदन का समय 24 घंटे रहेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचआईजीएचईआरईडीयूएचआरवाई डॉट काम पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।  


वर्जन
दाखिलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंप्यूटर विभाग के टीचर्स को ट्रेनिंग दिलाई गई है, विद्यार्थी खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई विद्यार्थी कॉलेज आकर ऑनलाइन आवेदन करना चाहे तो उनके लिए कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है।
- प्रवीण भारद्वाज, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 करनाल।
-----
अलग-अलग कॉलेजों में सीटों का विवरण
पंडित चिरंजी लाल शर्मा कॉलेज
विषय    सीट संख्या
बीए    480
बीकॉम    400
बीएससी नॉन मेडिकल    150
बीएससी कंप्यूटर साइंस    120
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स    60
बीएससी मेडिकल    80
बीएससी आईटी    40
बीएससी बायोटेक    80    
बीएससी होम साइंस    40
बीएसीए    120
बीएमसी    80
बीटीएम    80
एमए इंगलिश    60
एमए इकॉनोमिक्स    60
एमए साइकोलॉजी    60
एमकॉम    60
एमएससी मैथ    40
-------------
राजकीय महिला कॉलेज
बीए    400
बीकॉम    160
बीएससी नॉन मेडिकल    80
बीएससी कंप्यूटर साइंस    60
बीसीए    40
एमकॉम    60
एमए हिंदी    60
एमएसी ज्योग्राफी    60
------
मटक माजरी शहीद उधम सिंह कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज
बीए    500
बीकॉम    120
बीएससी नॉन मेडिकल    80
मेडिकल साइंस    60
बीसीए    40
कंप्यूटर साइंस    80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed