{"_id":"62e6f0228cd7121fa211baed","slug":"actor-asrani-tickled-the-audience-said-karnal-won-the-heart-karnal-news-knl116445415","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता असरानी ने दर्शकों को गुदगुदाया, बोले-करनाल ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता असरानी ने दर्शकों को गुदगुदाया, बोले-करनाल ने जीता दिल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करनाल के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया। एनडीआरआई के ऑडिटोरियम में जो तालियां गूंज रही हैं वह मेरे लिए ऑक्सीजन है। यह कहना था प्रसिद्ध हास्य कलाकार असरानी का। असरानी और बॉलीवुड अभिनेता अनिल धवन वॉयस ऑफ इंडिया और एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, एनआरआई स्टाफ क्लब, नव चेतना मंच हरियाणा सरकार कला और संस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित रफी नाइट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
इस मौके पर असरानी ने कहा कि करनाल में उनको जो सम्मान मिला वास्तव में वह दिल की गहराइयों में उतर गया। इस मौके पर अनिल धवन ने भी करनाल की ऑडियंस और यहां की खूबसूरती को अपने शब्दों में बयां किया।
असरानी ने कहा कि वह करनाल में आए तो उनको काफी अच्छा लगा। यह शहर भी खूबसूरत है और यहां के लोग भी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कलाकार दर्शकों को नहीं देख पाते पर जब दर्शक सामने हों तो बात ही अलग होती है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने एक नई शुरुआत की है और यह शुरुआत देश के लिए काफी शानदार है। मौके पर अनिल धवन ने कहा कि करनाल की कर्ण लेक वास्तव में खूबसूरती की मिसाल है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गीत फिरकी वाली ने सभी का दिल जीत लिया। इस गीत को संजीव रोहिला ने गाया। इसके बाद यूं ही तुम मुझसे प्यार करती हो को अपनी आवाज दी गौरव और शालिनी ने। इसके बाद न आदमी का कोई भरोसा को आरपी सिंह ने गाया।
आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, न जा कहीं अब न जा....चल प्रेम नगर जाएगा जैसे गीतों ने सभी का दिल जीता। तेरी गलियों में न रखेंगे कदम गीत पर खूब तालियां बजीं। मौके पर आईआईडब्लूबीआर के डायरेक्टर डॉ. जीपी सिंह, पीएनबी के सर्कल हेड जोगिंदर सिंह, सीएम हरियाणा के प्रतिनिधि संजय बठला, वॉयस आफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ. किशन अरोड़ा, नव चेतना मंच के चीफ कार्डिनेटर एसपी चौहान, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेद्र अरोड़ा मौजूद रहे।