फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action will be taken against shopkeepers selling substandard fertilizers, seeds and pesticides.

Karnal News: अमानक खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against shopkeepers selling substandard fertilizers, seeds and pesticides.
.हरियाणा फर्टिलाइजर, सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में उप​स्थित प्रदेश प्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में अब बीज खाद के दुकानदार अमानक खाद, बीज और कीटनाशक बेचते मिले तो कार्रवाई होगी। ऐसे दुकानदारों का साथ एसोसिएशन भी नहीं देगी। बल्कि कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। यह निर्णय हरियाणा फर्टिलाइजर, सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने लिया है। इसके अलावा किसी दुकानदार द्वारा किसान के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या दूसरे प्रदेश में खाद बेचा गया तो उसके खिलाफ भी संगठनात्मक कार्रवाई होगी। इसके अलावा निगरानी के लिए समन्वय समिति बनाई गई।

शुक्रवार को करनाल के रेलवे रोड स्थित निजी होटल में एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रधान हरमेश सिंह और चेयरमैन अमित गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी जिलों के प्रधान, सचिव, खाद के थोक एवं रिटेल विक्रेताओं ने भाग लिया। इसमें स्पष्ट किया कि कोई भी विक्रेता अमानक खाद, बीज या कीटनाशक का विक्रय नहीं करेगा। यदि कोई विक्रेता इस प्रकार का सामान बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध जिला संगठन एवं प्रदेश संगठन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित मामले की सूचना कृषि विभाग को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी खाद विक्रेता किसानों के अलावा कहीं और या अन्य प्रदेश में खाद बेचता पाया गया तो संगठन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर करनाल जिला प्रधान रामकुमार गुप्ता, संजय सिंगला, राधेश्याम राणा, देवेन्द्र चौहान, कुलदीप जिन्दल, चंद्रमोहन, अंकित, संदीप कुमार और श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदावार के नुकसान से बचें किसान
संगठन की ओर से किसानों से भी अपील की गई कि वे थोड़े से लालच में सस्ते व अमानक खाद, बीज व दवाइयों से बचें, क्योंकि इससे उनकी फसल और भविष्य दोनों को नुकसान हो सकता है। करनाल जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधान राम कुमार गुप्ता ने कहा कि करनाल में पिछले दिनों उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपकर उन थोक खाद विक्रेताओं की शिकायत की गई थी जो खाद के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने का काम कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जो सरकार, कृषि विभाग, थोक विक्रेताओं एवं रिटेल विक्रेताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed