फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of firing in court premises arrested

Karnal News: अदालत परिसर में गोली चलाने के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing in court premises arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अदालत परिसर के बाहर पार्किंग में हैप्पी उर्फ हरप्रीत व वकील गुरविंद्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने के लिए तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी राजीव ने बताया कि आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ लाडी व घायल हैप्पी दोनों घरौंडा के रहने वाले है और एक दूसरे को पहले से जानते है। डेढ़ साल पहले किसी मामले में वह अदालत में आए हुए थे। इस दौरान कैंटीन में उनका झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ लाडी ने घायल हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन


इससे अलग भी दोनों के खिलाफ इससे पहले कई मामले दर्ज है। पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी विपिन कुमार की टीम ने घरौंडा क्षेत्र से घरौंडा निवासी मुख्य आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ लाडी सहित जुंडला गेट निवासी नवीन उर्फ लाडी व धीरज उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरविंद्र के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, स्नैचिंग व डकैती के तीन मामले दर्ज है वहीं नवीन व धीरज के खिलाफ भी हत्या के प्रयास व आर्म एक्ट में मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में आरोपी नवीन और धीरज से हरविंद्र की मुलाकात हुई थी। तभी से ये आरोपी आपस में जानकार है। आरोपी नीरज व धीरज की दूध की डेयरी भी है। आरोपी हरविंद्र को पता था कि हैप्पी की दो अप्रैल को अदालत में तारीख है। इस पर आरोपी हैप्पी ने अपने साथी नवीन व धीरज के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की साजिश रच ली थी।

जब हैप्पी अदालत में पेशी के बाद पार्किंग में आया तो बाइक पर सवार होकर नवीन व धीरज आए। उन्होंने हैप्पी पर फायरिंग कर दी। हैप्पी की कमर व टांग में गोली लगी। वहीं एक गोली हैप्पी के साथ खड़े वकील गुरविंद्र की टांग में लगी थी। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी राजीव ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दबोचा

फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस की एक टीम ने तुरंत सेक्टर 12 के आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए। वहीं दूसरी टीम ने घायल हैप्पी व उसके साथियों के बात कर पता लगाया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी है या नहीं। पूछताछ में घरौंडा निवासी हरविंदर सिंह उर्फ लाडी सहित अन्य नाम सामने आए। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर हरविंदर की तलाश की। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed