फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident on National Highway in Karnal: Luxury bus collides with canter near village Uchana; driver dies

करनाल में नेशनल हाईवे पर हादसा: गांव उचाना के पास लग्जरी बस की कैंटर से टक्कर; चालक की मौत, कई यात्री घायल

Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा कैंटर के अंदर घुस गया। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। हाइड्रा मशीन की मदद से बस को कैंटर से अलग किया गया, तब जाकर चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Accident on National Highway in Karnal: Luxury bus collides with canter near village Uchana; driver dies
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर गांव उचाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही एक प्राइवेट कंपनी की लग्जरी बस झिलमिल ढाबे के पास एक बंद खड़े कैंटर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा कैंटर के अंदर घुस गया। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। हाइड्रा मशीन की मदद से बस को कैंटर से अलग किया गया, तब जाकर चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर हाईवे पर खड़ा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों की जांच कर रही है।हादसे के बाद बचे हुए यात्रियों को दूसरी बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई थी, और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed