फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   absconding with 50 thousand rupees from the shop on the pretext of buying goods

Karnal News: सामान खरीदने के बहाने दुकान से 50 हजार लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
absconding with 50 thousand rupees from the shop on the pretext of buying goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सनातन धर्म मंदिर के समीप एक दुकान से चोर रुपयों से भरा थैला चोरी कर फरार हो गया। थैले में करीब 50 हजार रुपये थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में आदर्श नगर निवासी अखिल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर के समीप उनकी दुकान है। 30 दिसंबर को उसकी दुकान पर बाइक सवार एक व्यक्ति आया।
उसने सामान खरीदा। इसके बाद वह कुछ समय बाद दोबारा आया और बोला कि साथ की दुकान से उसके लिए घी, पनीर ला दो।
वह उसके लिए वह सामान लेने साथ वाली दुकान पर चला गया। इस दौरान उसने दुकान पर बैठे उसके पिता से कुछ सामान मांगा।
वह सामान लेने गए तो उस व्यक्ति ने दुकान के गल्ले से रुपयों से भरा थैला चोरी कर लिया। जिसमें करीब 50 हजार रुपये थे। वहां से वह फरार हो गया। उसकी बाइक पर कोई नंबर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed