{"_id":"68a77452f93d7e424b0d00e0","slug":"abhay-singh-chautala-will-come-to-karnal-on-25th-karnal-news-c-18-knl1008-720146-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अभय सिंह चौटाला 25 को आएंगे करनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अभय सिंह चौटाला 25 को आएंगे करनाल
Fri, 22 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
करनाल। चौधरी देवी लाल के रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह का निमंत्रण देने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला 25 और 26 अगस्त को करनाल में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देंगे। यह जानकारी वीरवार को जिला के प्रधान सुरजीत पहलवान ने पार्टी कार्यालय में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों के साथ बैठक कर दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी जिला संयोजकों को ड्यूटी बांट दी गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी अभय सिंह चौटाला 25 अगस्त को 2 बजे नीलोखेड़ी विधान सभा पंजाबी धर्मशाला में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देकर 4 बजे जाट धर्मशाला करनाल में इंद्री, करनाल और घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देंगे। 26 को असंध विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर निमंत्रण देंगे। संवाद
विज्ञापन